इटारसी। माहेश्वरी समाज की वंशोउत्पत्ति दिवस महेश नवमी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। सभी सामाजिक सदस्यों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रात:काल प्रभात फेरी निकाली जिसमें एक ही नारा एक ही संदेश, जय महेश जय महेश, के जयघोष कियाञ समाज के सदस्यों ने न्यास कॉलोनी स्थित गौशाला पहुंच कर गौ सेवा की एवं गौ माता को चारा खिलाया।
माहेश्वरी समाज ने वाहन रैली निकाली जो न्यास कॉलोनी से शुरू होकर जय स्तंभ, द्वारिकाधीश मंदिर पहुंची। यहां जरूरतमंदों को नाश्ता कराया। शाम को पार्क रिसोर्ट में भगवान महेश का रुद्र महाअभिषेक किया। दीप प्रज्वलित कर महेश वंदना, महाआरती की, प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर्षिता लखोटिया ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति, महिला मंडल ने भजन पर मनमोहक नृत्य, ममता लखोटिया, राशि लखोटिया, रितु राठी ने रुद्राष्टक पाठ पढ़ा।
स्नेहल राठी ने शिव तांडव स्त्रोतम की कुछ पंक्तियों का सार बताया। 10 वीं एवं 12वीं के मेघावी छात्रों श्लोक माहेश्वरी, काव्य लखोटिया, अर्चित राठी का सम्मान किया, साथ में हर्षी लखोटिया, रमन चांडक रिद्धि चांडक, को सुंदर नृत्य के लिए पुरस्कृत किया। संचालन राजरानी महेश्वरी ने किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति मध्यांचल विजय राठी, रमेश चांडक, मेघराज राठी, रामकिशन बंग, रेखा राठी सहित सामाजिक बंधु उपस्थित थे।









