इटारसी। सनातन संस्कृति के सोलह संस्कारों में नौवें संस्कार के रूप में प्रतिष्ठित विद्यारंभ संस्कार का आयोजन इस वर्ष वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर 23 जनवरी को प्रात: 9 बजे से इटारसी के विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिरों में किया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, विद्यारंभ संस्कार शिशु की बुद्धि, विवेक और संस्कार चेतना के विकास का आधार है।
मां सरस्वती की कृपा प्राप्ति हेतु बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे की यह प्राचीन और वैज्ञानिक परंपरा है। इसे संपन्न कराना प्रत्येक माता-पिता का पुनीत कर्तव्य माना गया है। नगर के मालवीयगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, पुरानी इटारसी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, एसबीआई मुख्य शाखा के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर म प्रात: 9 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वीणावादिनी मां सरस्वती का विधिवत पूजन और संस्कार संपन्न होगा।









