इटारसी। जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम के डीपीसी डॉ. राजेश जायसवाल की अभिनव पहल ‘एक पंखा पितृ के नाम’ के तहत आज केसला ब्लॉक के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला कोटमीमाल में एक प्रशंसनीय आयोजन हुआ। इस दौरान दीपक दुगाया, निवासी इटारसी, ने विद्यालय को पंखे और सीएफएल बल्ब भेंट किए।
यह पहल दानदाताओं को अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति में स्कूलों को जरूरी चीजें दान करने के लिए प्रेरित करती है। इसी भाव के साथ स्कूल को पंखा और सीएफएल प्रदान किए, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
इस मौके पर संस्था प्रभारी प्रद्युम्न मिश्रा और शिक्षक साहिल शेख सहित अन्य शिक्षकों ने दीपक दुगाया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभिनव प्रयास केसला ब्लॉक के कई स्कूलों में भौतिक संसाधनों की कमी को पूरा करने में सहायक होगा। इस तरह की पहल से शिक्षा के क्षेत्र में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा मिल रहा है।









