इटारसी। नया बस स्टैंड के पास तवा कालोनी गेट पर एक बाइक चालक ने लापरवाही से एक अन्य को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। घायल की ओर से शैलेन्द्र पिता कोमल सिंह चौहान ने शिकायत दर्ज करायी है।
पुलिस के अनुसार तवा कालोनी गेट के पास शिवम पिता छोटेलाल बंशकार निवासी ढोढरमऊ थाना बीजादेही बैतूल ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए राधेश्याम पिता शिवनारायण मालवीय को चोट पहुंचायी है। घटना की शिकायत शैलेन्द्र पिता कोमल सिंह चौहान 40 वर्ष निवासी नया बस स्टैंड के पास पुरानी इटारसी ने दर्ज करायी है।








