इटारसी। पथरोटा थानांतर्गत ग्राम मोहला निवासी एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा है। पंचायत भवन के पास पथरोटा में इस व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत भवन के पास पथरोटा से बुद्धुलाल पिता लालचंद उईके 45 साल, निवासी आर्डनेंस फैक्ट्री रोड ग्राम महोला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।








