इटारसी। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से भोपाल मंडल होकर काचेगुड़ा-मदार-काचेगुड़ा के बीच एक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन मंडल के इटारसी एवं भोपाल होकर जायेगी।
गाड़ी संख्या 07733 काचेगुड़ा-मदार स्पेशल, काचेगुड़ा से 23 दिसंबर 2025 को 23.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन इटारसी 21.00 बजे एवं भोपाल 23.10 बजे आगमन कर तीसरे दिन मदार 13.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07733 मदार-काचेगुड़ा स्पेशल, मदार से 28. दिसंबर 2025 को 18.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन भोपाल 10.10 बजे एवं इटारसी 12.10 बजे आगमन कर तीसरे दिन 10.00 बजे काचेगुड़ा पहुंचेगी।
यह ट्रेन मलकाजगिरी, मेडचल, कमारेड्डी, निजामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड़, पूर्णा, बासमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, खंडवा, इटारसी, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चितौडगढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, नसीराबाद, एवं अजमेर ठहराव लेकर जाएगी। ट्रेन में 3 वातानुकूलित टू टियर, 5 वातानुकूलित -थ्री टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन रहेंगे।






