इटारसी। आयुक्त उच्च शिक्षा के निर्देश पर शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 1 अक्टूबर 2020 से सभी विषयों की ऑनलाइन कक्षाओं(Online classes) का संचालन किया जाना है। इस हेतु आज 30 सितंबर 2020 को शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आरएस मेहरा(Principal Dr. RS Mehra) की अध्यक्षता एवं निर्देशन में विचार गोष्ठी का आयोजन गूगल मीट एप(Google meat app) के माध्यम से किया गया। भौतिक शास्त्र विभाग(Physics department) के शिरीष परसाई ने ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन में तकनीक का प्रयोग, समस्याएं, उनका निदान, आवश्यक सहायक एप, सहायक उपकरणों एवं गूगल मीट के प्रचालन के संबंध में आवश्यक जानकारियों से सभी को अवगत कराया। प्रवेश प्रभारी डॉ. संजय आर्य ने बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न कक्षावार एवं विषयवार बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप एवं समाचार पत्रों के माध्यम से छात्राओं को ऑनलाइन क्लासेस के संबंध में सभी जानकारियां उपलब्ध करा दी हैं। प्राचार्य डॉ. मेहरा ने बताया कि महाविद्यालय उच्च शिक्षा विभाग के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु ऑनलाइन क्लासेस के संचालन के लिए तैयार है। सभी प्राध्यापकों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर दिया है। आज के प्रशिक्षण 50 फीसद प्राध्यापकों ने वास्तविक एवं 50 फीसद प्राध्यापकों ने आभासी उपस्थिति दी।
ऑनलाइन कक्षाएं कल से, प्राध्यापकों को प्रशिक्षण दिया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









