---Advertisement---

राष्ट्र निर्माण की नींव कमजोर कर रहा नशा : मेहरा

By
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर हुई ऑनलाइन कार्यशाला में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के विरुद्ध युवाओं की भूमिका विषय पर विचार रखे गये। कालेज प्राचार्य डॉ आरएस मेहरा (College Principal Dr RS Mehra) ने युवा पीढ़ी के नशे के दलदल में फंसने पर चिंता जतायी और कहा कि यह समाज में विकृति एवं राष्ट्र निर्माण की नींव को खोखला कर रहा है। संपूर्ण शिक्षा, उचित वातावरण तथा दृढ़ संकल्प से युवाओं को दलदल से निकाल कर मुख्यधारा में शामिल किया जा सकता है।
विषय विशेषज्ञ डॉ व्हीके सीरिया ने कहा, नशे में प्रयुक्त पदार्थ सीधे मस्तिष्क को प्रभावित करते हैं जिससे व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता पर दुष्प्रभाव पड़ता है। ऐसे कार्यक्रम एक पॉजिटिव ऊर्जा का निर्माण करते हैं। मुस्कान नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र के संचालक मनीष ठाकुर ने कहा कि बच्चों की व्यापारिक समस्या, अकेलापन, लक्ष्य स्पष्ट न होना, बच्चों में नशे का मुख्य कारण है अत: बच्चों के पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन को श्रेष्ठ बनाया जाना आवश्यक है। डॉ कुमकुम जैन ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने समाज एवं परिवार के सहयोग व संवेदनशीलता आवश्यक है। हिंदी विभाग प्रमुख डॉ. श्रीराम निवारिया ने कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग निष्क्रिय और बुझा दिखाई देता है। हक, लाभ ,न्याय, भविष्य, वैज्ञानिक सोच के प्रति जागरूकता की कमी है। समन्वयक व संचालक डॉ शिरीष परसाई ने कहा कि नशा नाश है, लाता विनाश है। मीडिया प्रभारी डॉ संजय आर्य ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस की थीम ड्रग्स पर तथ्य साझा कर जीवन बचाये हैं। आज कार्यक्रम अंतर्गत 25 छात्राओं ने भाषण, पोस्टर निर्माण, तथा कोलाज निर्माण प्रतियोगिता में भाग लिया। संयोजक डॉ शिखा गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.