इटारसी। पिछले चौबीस घंटे में नर्मदापुरम जिले की इटारसी तहसील में सबसे अधिक वर्षा हुई है। जिले में 20.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने नर्मदापुरम संभाग के जिले नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। यहां आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
कार्यालय भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार इटारसी में 47.2 मिमी, माखननगर में 21 मिमी, डोलरिया में 27.2 मिमी, नर्मदापुरम में 22.6 मिमी, पचमढ़ी में 20.2 मिमी, सिवनी मालवा में 11 मिमी, बनखेड़ी में 9.4 मिमी, सोहागपुर में 8 मिमी और पिपरिया में 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
अब तक कुल वर्षा
इटारसी में 901 मिमी, माखननगर में 645 मिमी, डोलरिया में 702.5 मिमी, नर्मदापुरम में 994.7 मिमी, पचमढ़ी में 1372.2 मिमी, सिवनी मालवा में 853 मिमी, बनखेड़ी में 1215.2 मिमी, सोहागपुर में 1160 मिमी और पिपरिया में 1107.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।









