इटारसी। रेलवे बॉयज फुटबॉल क्लब (Railway Boys Football Club) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता (District Level Football Competition) एवं अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता में आज पहला मैच ऑर्डनेंस फैक्ट्री एवं रेलवे बॉयज फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। मैच के रेफरी आशीष डेविड बलराम सोनिया, धनपाल चौरे, रामकृष्ण, डालचंद राज थे।
अंडर-14 फुटबाल का मैच काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने बेहतर खेल दिखाया। लेकिन, आयुध निर्माणी की टीम ने लगातार दो गोल करके रेलवे बॉयज की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का दूसरा मैच रेलवे बॉयज ए टीम एवं जागृति क्लब न्यूयार्ड इटारसी के मध्य खेला। रेलवे बॉयज टीम की तरफ से अमन दास ने मैच के 17 मिनट में गोल करके 1-0 की बढ़त दिला दी, वहीं जागृति क्लब के प्रिंस ने हाफ टाइम के बाद 42 मिनट में एक गोल करके टीम को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच के 70 मिनट में अक्षत तिवारी ने गोल करके टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी और रेलवे बॉयज फुटबॉल क्लब ने मैच 2-1 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
कल 14 दिसंबर को दो मैच खेले जाएंगे जिसमें पहला मैच पचमढ़ी विरुद्ध जूनियर इंस्टीट्यूट न्यूयार्ड एवं दूसरा मैच गुरुकुल होशंगाबाद एवं पिपरिया के मध्य दोपहर 3 बजे खेला जाएगा। मैच में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप मैना, कुलदीप रावत, अन्नू ठाकुर, राजेंद्र तोमर, विनय मालवीय, रविंद्र सिंह सोलंकी रहेंगे।
ऑर्डनेंस फैक्ट्री, रेलवे बॉयज ने जीते मैच

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







