इटारसी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, नर्मदापुरम के तत्वावधान में संभाग समन्वयक कौशलेश, जिला समन्वयक पवन सहगल, ब्लाक समन्वयक विवेक मालवीय के निर्देशन में केसला क्षितिज वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के सेक्टर 04 में पंचायत घोघरारैयत में मुख्यमंत्री नवांकुर सखी कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम में 90 महिला-पुरुषों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में प्रत्येक महिला को, बादाम, जाम, आंवला, सागौन, मुनगा के पौधे नि:शुल्क वितरित किये। इस दौरान सभी को स्वच्छ मध्यप्रदेश, स्वस्थ मध्यप्रदेश का संदेश दिया। इस अवसर पर पंचायत के उप सरपंच ऋषिकांत भलावी, पिछड़ा वर्ग कोष अध्यक्ष सुभाषचंद्र पटेल, पंचायत सचिव राजू यादव, वेंकटेश चिमनिया मेंटर, संस्था प्रमुख कन्हैया सराठे, समाजसेवक गणेश यादव, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष, संदीप उइके, सतीष सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वसहायता समूह से सभी ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।








