सोहागपुर। नगर के बस स्टैंड के समीप स्थित अंबेडकर मंगल भवन पुराने बालिका छात्रावास में प्रशासन की ओर से कोविड सेंटर बनाया गया है।

इस कोविड सेंटर में कोरोना पॉजिटिव हुए मरीजों के लिए ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध है। गुरुवार को एसडीएम वंदना जाट तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम आदि ने कोविड सेंटर का दौरा किया। इस कोविड सेंटर में अभी एक मरीज भर्ती है। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ नीलिमा कुशवाहा रुकमणी गढ़वाल एवं शिक्षक रघुनंदन पाली ने बताया सेंटर पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। हमारे पास वर्तमान में 15 बेड है तथा ऑक्सीजन की भी सुविधा है ।गुरुवार को भर्ती मरीज को डॉक्टर नीलिमा कुशवाहा ने दवाइयां उपलब्ध कराई।









