इटारसी। स्थानीय कृषि उपज मंडी में आज धान की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। मंडी समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज धान की विभिन्न किस्मों को काफी अच्छे दाम मिले, जिससे किसानों में उत्साह देखा गया। मंडी में धान का उच्चतम भाव 4565 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जबकि इसका औसत भाव 4450 रुपये दर्ज किया गया।
विभिन्न किस्मों की बात करें तो धान 1718 की अधिकतम कीमत 4565 रुपये रही, वहीं धान 1885 भी 4535 रुपये के ऊंचे स्तर पर बिका। धान 1886 का भाव 4190 रुपये और धान पूसा का अधिकतम भाव 3670 रुपये प्रति क्विंटल रहा। धान के साथ-साथ आज मंडी में तुअर, मूंग और सरसों के दामों में भी स्थिरता बनी रही।









