इटारसी। नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले के फाइटर फुटबॉल क्लब इटारसी (Fighter Football Club Itarsi) से खेलने वाली खिलाड़ी पलक दास (Palak Das) का महिला सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता (Women’s Senior National Football Competition) के कैंप में चयन हुआ है।
प्रतिभाशाली खिलाड़ी पलक की इस उपलब्धि पर पर समस्त नर्मदा पुरम जिला फुटबाल संघ (Narmada Puram District Football Association) के खिलाडिय़ों एवं फाइटर फुटबॉल क्लब के सदस्यों की ओर से शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई है।








