इटारसी। न्यास कॉलोनी स्थित साईं विद्या मंदिर स्कूल में आज शिक्षकों ने बच्चों के साथ वर्षा ऋतु के महत्व को बताया। बच्चों ने आज बरसते पानी में रंग-बिरंगे रेनकोट व छातों के साथ ‘पानी बाबा आऐ ककड़ी भुट्टा लाऐ’ गीत के साथ रेन डांस किया।
इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने बताया कि वर्षा ऋतु का जल संग्रहण, फसल उत्पादन और प्राकृतिक पर्यावरण को मनमोहक बनाने में कितना महत्वपूर्ण है।

बच्चे आज अपने साथ लंच में भी भुना हुआ भुट्टा और सलाद में ककड़ी लेकर आये और शिक्षकों के साथ पौष्टिक भोजन का लुत्फ उठाया। बचपन की यादों को सहेजने नाव बनाकर चलायी और रोमांचित हुये। कार्यक्रम को सफल बनाने स्टॉफ के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।








