---Advertisement---

पैरामाउंट, एसएनजी और भुसावल ने जीते मैच

By
On:
Follow Us

इटारसी। नयायार्ड के रेलवे मैदान (Newyard Railway Ground) पर खेली जा रही जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता (Football Competition)एवं चैरिटी मैच (Charity Match) के तीसरे दिन पहला मैच पैरामाउंट क्लब होशंगाबाद (Paramount Club Hoshangabad) एवं सिवनी मालवा (Seoni Malwa) के बीच खेला गया। पुलिस लाइन पैरामाउंट क्लब ने 3-0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच एसएनजी होशंगाबाद (SNG Hoshangabad) एवं लक्ष्य भेद के मध्य खेला जिसे पेनल्टी शूटआउट (Penalty Shootout) में एसएनजी की टीम ने 7-6 से जीता। तीसरा चैरिटी मैच सेंटर रेलवे भुसावल (Center Railway Bhusaval) एवं परासिया (Parasia) के मध्य खेला। यह मैच काफी रोमांचक रहा मैच के मुख्य अतिथि सत्यम अग्रवाल, शिव भारद्वाज, संचित पटेल, जाफर सिद्दीकी, केके शुक्ला, विनोद बरसे, आरके पांडे, संदीप दुबे, रविंद्र चौधरी, राकेश मसीह, बलराम सोनिया, ऑल विनायक कॉमेंटेटर राजेश यादव आर के पांडे उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के प्रीतम तिवारी ने बताया कि तीसरे मैच में भुसावल की टीम ने लगातार परासिया की टीम पर दबाव बनाया। अंतिम समय तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई एवं पेनल्टी में भुसावल रेलवे की टीम ने 5-4 से विजय हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच के रेफरी फिरोज खान डालचंद राज राकेश रैकवार अंकुश मशीन अक्षय तिवारी धनपाल चौरे योगेश लाला थे। पहले मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जतिन को, दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जेली भुसावल को दिया। कल दो मैच खेले जाएंगे ऑडनेंस फैक्ट्री और रेलवे वॉइस क्लब अंडर फोर्टीन एवं नेशनल फुटबॉल क्लब होशंगाबाद और जागृति क्लब न्यू यार्ड इटारसी के मध्य होगा।

 

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.