---Advertisement---

भोपाल, बीना, इटारसी स्टेशनों पर पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम शुरू

By
On:
Follow Us

– पार्सल ट्रैक करने में होगी आसानी, कार्य प्रणाली में आएगी पारदर्शिता
 इटारसी। पार्सल (parcel) यातायात को ट्रैक करने के लिए भोपाल मण्डल में कंप्यूटरीकृत पार्सल प्रबंधन प्रणाली (पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम) की शुरुआत की  गई है। इससे पार्सल को ट्रैक करना काफी आसान हो गया है। पार्सल लोड होते ही बुक करने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा और गंतव्य पर पहुँचने के बाद भी उसको उसी माध्यम से सूचित किया जाएगा। पार्सल प्रबंधन प्रणाली से रेल कर्मचारियों को भाड़े (Freight) की ऑटोमेटिक गणना और मानवीय गलतियों में कमी होगी तथा ग्राहकों को परिवहन के दौरान पार्सलों के वर्तमान स्थिति की सटीक जानकारी प्राप्त होगी और साथ ही बुकिंग एवं वजन में कम समय लगेगा। पार्सल की वर्तमान जानकारी को वेबसाइट   www.parcel.indianrail.gov.in  पर भी उपलब्ध है।
वर्तमान में मण्डल के भोपाल(Bhopal), बीना (bina)एवं इटारसी (Itarsi station) स्टेशन पर पार्सल प्रबंधन प्रणाली की सुविधा उपलब्ध है तथा हरदा, रानी कमलापति, संत हिरदराम नगर, गंजबासौदा, अशोकनगर, गुना एवं शिवपुरी स्टेशन पर शीघ्र ही लगाया जाना प्रस्तावित है। पार्सल प्रबंधन प्रणाली से पार्सलों का वजन इलेक्ट्रॉनिक तुलाई मशीन से सीधे कंप्यूटर द्वारा किया जाता है। एक ही खिड़की पर बुकिंग एवं कैश भुगतान सम्भव है। गंतव्य स्टेशन को आवक यातायात के बारे में पूर्व सूचना प्राप्त होती है। प्राथमिकता के अनुसार लादान किया जाता है। बार कोड तकनीक की सहायता से पैकजों की ट्रेसिंग आसान हो जाती है। प्राथमिकता के अनुसार लादान जिससे भ्रष्टाचार एवं शिकायतों में कमी आएगी। प्रबंधन हेतु जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। पार्सल यातायात में वृद्धि से पार्सल आय में बढ़ोत्तरी होगी।  मध्यवर्ती स्टेशनों को लदान किए गये पार्सलों के बारे में अग्रिम जानकारी होती है, जिससे पार्सल जगह का अधिकतम उपयोग होता है एवं ओवरकैरी पर नियंत्रण किया जा सकता है।
पीआरओ रेल सूबेदार सिंह के अनुसार रेलवे में पार्सल प्रबंधन प्रणाली का प्रमुख उद्देश्य पार्सल यातायात में वृद्धि करके पार्सल आय को बढ़ाना, पार्सल जगह का अधिकतम उपयोग, दावों को कम करना, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना एवं ग्राहक संतुष्टि से रेलवे की छवि में सुधार लाना है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.