---Advertisement---

24 अप्रैल को निकलेगी परशुराम की शोभायात्रा, कल से 6 दिनी उत्सव प्रारंभ

By
On:
Follow Us

इटारसी। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अवतार विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम का प्रगटोत्सव समारोह आज से प्रारंभ होगा। मुख्य समारोह के तहत 24 अप्रैल की शाम 4 बजे परशुराम भवन दूसरी लाइन से शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा समापन के साथ ही फ्रेन्ड्स स्कूल परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह, पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शाम 7 बजे से होगा।

जिला सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष जितेन्द्र ओझा ने बताया कि समाज के संरक्षक पूर्व विधायक पं. अंबिका प्रसाद शुक्ला, पूर्व विस अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, सुनील तिवारी के मार्गदर्शन में समाज यह आयोजन परंपरानुसार कर रहा है।

ऐसे रहेंगे कार्यक्रम

19 अप्रैल सुबह 9 बजे से परशुराम भवन में कैरम, शतरंज प्रतियोगिता। शाम 6 बजे से संगीत प्रतियोगिता। संयोजक जितेन्द्र उपरीत, राकेश दुबे, अजय शुक्ला, राघवेन्द्र पांडेय, संदीप तिवारी, अखिल दुबे, मनीष जोशी, केके शुक्ला, रजत मिश्रा रहेंगे। 20 अप्रैल को महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत धार्मिक नृत्य नाटिका प्रतियोगिता शाम 6 बजे से महिलाओं एवं युवती दल के लिए रहेगी। संयोजक प्रीति दुबे, सुषमा पांडेय एवं हेमा पुरोहित रहेंगी।

21 अप्रैल को महिला मंडल द्वारा शाम 6 बजे से एकल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन। 22 अप्रैल सुबह 8 बजे से भगवान परशुराम जी का प्रागट्य दिवस परशुराम मंदिर नेहरूगंज में होगा। सुबह 9 बजे परशुराम भवन से जयस्तंभ चौक, बड़ा मंदिर होकर पालकी यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे से परशुराम भवन में महाभिषेक, पूजन एवं भंडारा होगा। शाम 6 बजे से भजन संध्या होगी।

23 अप्रैल रविवार को दोपहर 3 बजे से विप्र समाज के युवाओं द्वारा माता मंदिर सीपीई गेट पुरानी इटारसी से विशाल जागरण रैली निकाली जाएगी। जो पूरे शहर का भ्रमण करेगी। शाम 6 बजे महिला मंडल युवती दल द्वारा आनंद मेले का आयोजन परशुराम भवन में होगा, कार्यक्रम संयोजक रेखा दुबे, शीतल तिवारी रहेंगी। 24 अप्रैल को शाम 4 बजे परशुराम भवन दूसरी लाइन से भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। फ्रेन्ड्स स्कूल में यात्रा समापन पश्चात समाज की प्रतिभाओं को विप्र शिरोमणी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.