---Advertisement---

यशवंतपुर-गया-यशवंतपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चली का लाभ ले रहे इन स्टेशन के यात्री

By
On:
Follow Us

इटारसी। रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के लिए गाड़ी संख्या 06217/06218 यशवंतपुर-गया-यशवंतपुर समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशन होकर गन्तव्य को जा रही है।

गाड़ी संख्या 06217 यशवंतपुर-गया समर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल से 25 मई 2024 तक प्रत्येक शनिवार को यशवंतपुर स्टेशन से 07:30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन रविवार को 13:35 बजे इटारसी, 15:03 बजे पिपरिया, 16:33 बजे नरसिंहपुर, 18:10 बजे जबलपुर, 19:58 बजे कटनी, 21:20 बजे सतना पहुंचकर और तीसरे दिन सोमवार को 07:30 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06218 गया-यशवंतपुर समर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल से 27 मई 2024 तक प्रत्येक सोमवार को गया स्टेशन से रात्रि 23:45 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 08:00 बजे सतना, 09:30 बजे कटनी, 11:20 बजे जबलपुर, 12:40 बजे नरसिंहपुर, 13:50 बजे पिपरिया, 16:05 बजे इटारसी पहुंचकर और तीसरे दिन बुधवार रात 22:00 बजे यशवंतपुर स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के ठहराव

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में यलहंका जंक्शन, धर्मावरम, अनंतपुर, गूटी, डोन जंक्शन, कुरनूल सिटी, महबूबनगर, काचीगुडा, काजीपेट, रामागुंडम, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम एवं अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी एवं द्वितीय सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.