इटारसी। हनुमान क्लब द्वारा आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में ग्राम पतलई और माखन नगर (बाबई) की टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें पतलई ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवती चौरे एवं सरपंच बालेन्द्र पटेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी पंकज मलैया, पवन शर्मा, अरुण मलैया, और रामनारायण चौधरी सहित कई अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए।
आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य अनिल चौरे, अमरीश बड़कुर, राजित मलैया, गोविंदा चौरे, संजय मलैया, सूरज बड़कुर, और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई। सफल आयोजन के लिए हनुमान क्लब के सभी सदस्यों की सराहना की गई।









