इटारसी । आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक आज, 14 सितंबर 2025 को शाम 5:15 बजे स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि और धर्म गुरु शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा करना है।









