इटारसी। पास्टर्स फैलोशिप एवं क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन (Pastors Fellowship and Christian Youth Association) के तत्वाधान में रविवार 10 अप्रैल को खजूर रविवार (पाम संडे) (Palm Sunday) रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली प्रातः 11:00 फ्रेंड्स स्कूल मैदान से होते हुए भारत टॉकीज रोड, मेन मार्केट, सराफा लाइन जयस्तंभ चौक, रेस्ट हाउस होते हुए फ्रेंड स्कूल परिसर में रैली का समापन किया जाएगा। इटारसी के समस्त चर्च के सदस्य, मसीही विश्वासी, इस रैली सम्मिलित होंगे। इस शांति रैली में मसीह समाज के लोग शहर में शांति प्रचार, प्रार्थना एवं संगीत के साथ नगरवासियों के लिए प्रार्थना करते हुए निकलेंगे।
पाम संडे को निकलेगी शांति रैली

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







