इटारसी। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन तहसील शाखा इटारसी की मासिक बैठक आज रविवार को शाम 4 बजे बूढ़ी माता मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ पेंशनर एसएल भारती ने की।
महत्वपूर्ण चर्चा और निर्णय
- महंगाई राहत पर रोष: बैठक में सरकार द्वारा 3% महंगाई राहत (DR) का भुगतान नहीं किए जाने पर पेंशनरों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और इसे जल्द जारी करने की मांग की।
- जिला सम्मेलन की तैयारी: तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश पटैल ने बताया कि आगामी माह में जिला स्तरीय पेंशनर सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए इटारसी तहसील के पेंशनरों ने उत्साह दिखाते हुए सहमति पत्र भरे।
बैठक में प्रेम श्रीवास, महाराज सिंह, श्री किशन यादव, उत्तम राव आठनेरे, भगवती पटेल, विनोद बिहारी पटेल, कन्हैया गुर्जर, अशोक परसाई, ओम व्यास, माखन लाल चौरे, हंसा कपूर, शकुंतला आचार्य और यशोदा युवने सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।









