इटारसी। थाना इटारसी क्षेत्र अंतर्गत स्थाई (बेमियादी) गिरफ्तारी वारंटी मोहन पिता कमलसिंह सोलंकी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम रैसलपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना इटारसी को न्यायालय इटारसी से स्थाई वारंट जारी होने से वारंट के पालन में सहायक उपनिरीक्षक संजय रघुवंशी, आरक्षक आनंद एवं संगीत द्वारा गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय इटारसी में पेश किया है।









