इटारसी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरुकरन सिंह के निर्देश एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, टीआई गौरव बुंदेला के मार्गदर्शन में सिटी पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया भोपाल न्यायालय से लगभग 6-7 साल से चेक बाउंस के एक मामले में फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी पावर हाउस आसफाबाद निवासी आरोपी शक्ति पिता अनिल भाट को घर से गिरफ्तार किया है। दोपहर मुखबिर से सिटी पुलिस को आरोपी का घर पावर हाउस आसफाबाद में होने की सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना मिलते ही एएसआई रमाकांत यादव, प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी, आरक्षक अविनाश को लेकर आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी पुलिस को देख भागने का प्रयास कर रहा था। लेकिन पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।