---Advertisement---

रजत पाटीदार जीवन परिचय, Rajat Patidar Biography in hindi

By
Last updated:
Follow Us

रजत पाटीदार का शुरुआती जीवन, रजत पाटीदार की शिक्षा, आईपीएल करियर, क्रिकेट  करियर जाने सम्‍पूर्ण जानकारी

रजत पाटीदार जीवन परिचय (Rajat Patidar Biography)

पूरा नामरजत मनोहर पाटीदार
जन्म तिथि1 जून 1993
पिता का नाममनोहर पाटीदार
जन्म स्थानइंदौर, मध्यप्रदेश
पेशाक्रिकेटर
बल्लेबाजीदाहिने हाथ से
गेंदबाजीदाहिने हाथ से ऑफ-ब्रेक
शुरुआतचेन्नई में RCB VS MI , 9 अप्रैल 2021
घरेलू टीमइंडिया बी

इंडिया ब्लू

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश अंडर-19

मध्य प्रदेश अंडर-22

कोचअमय खुररिया
आईपीएल टीमरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
ऊंचाई6.3 फीट

रजत पाटीदार की शिक्षा और परिवार (Education of Rajat Patidar)

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार के परिवार में एक भाई, एक बहन और माता-पिता हैं। इन्‍होंने अपनी शुरुआती शिक्षा न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल इंदौर से पूरी की हैं और गुरु वशिष्ठ कॉलेज इंदौर से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया हैं।

रजत पाटीदार का शुरुआती करियर (Early life of Rajat Patidar)

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार ने अपने गृहनगर इंदौर से ही कम उम्र में खेलना शुरू कर दिया था। इन्‍होंने वर्ष 2018-19 में रणजी ट्रॉफी सीजन मे वह मध्य प्रदेश टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्‍होने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद रजत ने 2019 दलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया ब्लू टीम में अपनी जगह बनाई और मध्य प्रदेश के उभरते सितारे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ अपने पहले आईपीएल सीज़न में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट डेब्यू (First Class Cricket Debut) 

रजत पाटीदार ने 30 अक्टूबर 2015 को बड़ौदा के खिलाफ मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। जिसमे उन्होंने 39 मैचो में 2,588 रन 40.43 के एवरेज रेट के साथ 14 अर्धशतक, 7 शतक, 362 चोके और 7 छक्के लगाए हैं।

लिस्ट ए डेब्यू और करियर (List A Debut And Career)

रजत पाटीदार ने 11 दिसंबर 2015 को सौराष्ट्र के खिलाफ मध्य प्रदेश के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की उन्होंने अपने राज्य के लिए एक प्रभावशाली अर्धशतक बनाया और फिर से सभी को प्रभावित किया। उन्‍होंने 43 मैच खेले, जिसमे 34.07 के एवरेज रेट के साथ 1,397 रन बनाए, जिसमे उन्होंने 162 चोके, 26 छक्के मारकर 3 शतक और 5 अर्धशतक लगाई हैंं।

टी20 डेब्यू (T20 Debut)

उन्होंने 8 जनवरी, 2018 को राजस्थान के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया और अपने डेब्यू टी20 मैच में उन्होंने 38 रन की पारी खेली। और अब तक कुल 32 टी 20 खेले हैं जिसमें उन्होंने 7 अर्धशतकों से 877 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 तक रहा हैं।

आईपीएल करियर 2021 (IPL career 2021) 

रजत पाटीदार

रजत ने आईपीएल के शुरुआत आरसीबी टीम के साथ 2021 में की थी। आरसीबी ने रजत को लवनिथ सिसोदिया के साथ रिप्लेस किया था। आरसीबी ने 2021 में 20 लाख रूपए के बेस प्राइस पर रजत को खरीदा था। उस साल उन्होंने 4 मैच में 71 रन बनाए थे उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ज्यादा रन नहीं बनाए।

आईपीएल करियर 2022 (IPL career 2022)

रजत पाटीदार को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में किसी टीम ने शामिल नहीं किया था, लेकिन बाद में उन्हें लवनीथ सिसोदिया के स्थान पर आरसीबी की टीम में शामिल किया गया। और वह साल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का भी हिस्सा थे।

यह भी पढें : कैसे बनी अवनि चतुर्वेदी देश की पहली महिला फाइटर पायलट जाने सम्‍पूर्ण जानकारी…

रजत पाटीदार के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About Rajat Patidar)

रजत पाटीदार

  • रजत पाटीदार जब 8 वर्ष के थे जब उनके दादाजी ने उन्हें क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलवा दिया था।
  • रजत पाटीदार के क्रिकेट करियर की शुरुआत आसान नहीं रही उन्होंने अपने पूरे करियर में काफी मेहनत की हैं उनके परिवार ने उनको उनके क्रिकेट के प्रति अच्‍छा सपोर्ट किया हैं।
  • रजत पाटीदार ने अपने करियर की शुरुआत गेंदबाजी से की थी लेकिन जैसे-जैसे वे आगे बढ़ते गए उनकी बल्लेबाजी भी बहुत अच्‍छी हो गयी।
  • रजत पाटीदार के पसंदीदा खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं। वह सचिन तेंदुलकर को अपना गुरू मानते हैं और सचिन तेंदुलकर की तरह खेलना पसंद भी करते हैं।
  • क्रिकेट के अलावा रजत पाटीदार को फुटबॉल खेलना भी काफी पसंद हैं वह हमेशा अपने खाली समय में फुटबॉल खेला करते हैं।
  • रजत पाटीदार के शानदार प्रदर्शन के बाद 2015 में उन्हें मध्यप्रदेश की तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला। जहां पर उन्होंने अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया।
  • साल 2018 रणजी ट्रॉफी रजत पाटीदार के लिए काफी यादगार रहा उन्होंने मध्यप्रदेश की तरफ से खेलते हुए 8 मैचों में 713 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी हैं।
  • रजत पाटीदार को साल 2019 में दिलीप ट्रॉफी में इंडिया ब्लू की टीम में शामिल कर लिया गया। यहां पर रजत पाटीदार का प्रदर्शन अच्‍छा रहा था।
  • आईपीएल 2022 सीजन में पाटीदार अनसोल्ड रहे, बाद में उन्हें आरसीबी टीम में बतौर रिप्लेसमेंट प्लेयर शामिल किया गया और एलिमिनेटर मैच में रजत पाटीदार ने 54 गेंदों में 112 रन की शानदार जीत दर्ज की।
  • आईपीएल सीजन 15 में अनसोल्ड रहने के बाद पाटीदार की 9 मई को शादी होनी थी लेकिन उन्हें रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर आरसीबी की टीम में जगह मिल गई जिससे उनकी शादी टल गई।
  • रजत पाटीदार आईपीएल के एलिमिनेटर मैच में शतक लगाने वाले भारत के पहले आईपीएल अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।
  • उन्होंने अक्टूबर 2015 में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया। उन्होंने अपनी पहली दो पारियों में अर्धशतक और एक शतक बनाकर शानदार तरीके से अपने करियर की शुरुआत की और सभी का ध्यान खींचा।
  • पाटीदार 2018-19 रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश टीम के लिए सबसे ज्‍यादा स्कोर बनाने वाले खिलाडी हैं।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.