इटारसी। आज भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) नगर मंडल पुरानी इटारसी (Old Itarsi) के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिन सेवा पखवाड़े के अंतर्गत वार्ड 3 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, वार्ड 6 एवं अवाम नगर साईंनाथ बेकरी के पास मंडल के जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राही का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल, मंडल अध्यक्ष मयंक महतो, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी, जिला प्रशांत दीक्षित, राजू बकोरिया, नीलेश चौधरी, बसंत चौहान, राजकुमार बाबरिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबीता चौहान, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी गालर, जिला मंत्री ममता मालवीय, मंडल उपाध्यक्ष प्रियंका चौहान, अतुल शुक्ला, पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया, जिम्मी कैथवास, राहुल प्रधान आदि अनेक सदस्य मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया पौधरोपण


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






