इटारसी। नंदिनी प्रगतिशील गौशाला कल्याण समिति इटारसी द्वारा पौधरोपण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़ा में पहले से ही प्रस्तावित पौधरोपण कार्यक्रम अब मानसून सक्रिय होने पर नंदिनी गौशाला बाईखेड़ी से प्रारंभ होने जा रहा है।
आज से आगामी 10 दिनों में लगभग 120 पौधे विभिन्न प्रजातियों के लगाने एवं उन पर ट्री गार्ड लगाने का लक्ष्य रखा गया है। समिति ने समाज व पर्यावरण प्रेमियों से आग्रह किया है, कि एक या एक अधिक पौधे अपने हाथों से लगाएं एवं समय-समय पर गौशाला पहुंचकर श्रम साधना (पौधों का संरक्षण) कर सकते हैं। पौधे एवं ट्री गार्ड आप स्वयं भी ला सकते हैं, एवं गौशाला समिति के माध्यम से भी उपलब्ध रहेंगे।
नंदनी प्रगतिशील गौशाला में आज से पौधरोपण पखवाड़ा


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






