इटारसी। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज इटारसी में कारगिल विजय दिवस पर प्राचार्य आर चौलकर के नेतृत्व में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं पौधरोपण के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्या वन में प्लांटेशन भी किया।
कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों ने पुत्रजीवक, बेलपत्र, कटहल, आम के विभिन्न प्रजाति जैसे नीलम, दशहरी आम्रपाली, चौसा, बादाम, कलमी, केसर, सफेदा आदि के 21 से अधिक पौधे रोपे। पौधरोपण विभागाध्यक्ष श्रीमती विद्यावती सूर्यवंशी, विकास सिद्धू, लोकेंद्र सिंह बनाफर, राम कुमार उईके, भूपेंद्र जोठे, आकाश गर्ग, नीलेश गौर ने किया।
कंप्यूटर विभाग से निखिल विजयवार, शैलेंद्र सिंह राजपूत, नैनी पटेल ने भी विद्या वन में पौधेरोपण किए एवं उनके देखरेख की जिम्मेदारी ली। संस्था से रामनारायण यादव एवं सुशील मरावी ने विशेष सहयोग एवं खाद पानी सुरक्षा की जिम्मेदारी भगवान दास ने स्वीकार की।








