इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बालिका एवं बालक के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया।
उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार एवं बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राकेश मेहता के मार्गदर्शन में शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी की राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण वाणिज्य संकाय परिसर में किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राकेश मेहता जन भागीदारी अध्यक्ष डॉ नीरज जैन द्वारा वृक्षारोपण कर फोटो वायु दूत ऐप में अपलोड किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य राकेश मेहता ने विद्यार्थियों को एक पेड़ मां के नाम अभियान की जानकारी देते हुए पौधरोपण के महत्व को बताया और उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया।
इस अभियान में विभिन्न प्रजाति के पौधे जिसमें कनेर, कचनार, मधु कामिनी, नीम, मीठी नीम, इकलिका, कटहल, गुलमोहर, सीता अशोक, अर्जुन, सदा सुहागन, सेवंती, जूही, चमेली, चंपा, मोगरा आदि प्रजाति के पौधे रोपे गए।
राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई प्रभारी डॉ एकता मालोनिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना बालक इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशुतोष मालवीय एवं वाणिज्य विभाग अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ जेपी चौरे, प्रो रश्मि तिवारी, डॉ ओपी शर्मा, डॉ कनक राज, डॉ सूसन मनोहर, डॉ विनोद कुमार कृष्णा, सुशीला वरवड़े, डॉ असुंता कुजूर, डॉ बाल गोविंद शुक्ला, डॉ दिनेश कुमार, डॉ सौरभ पगारे, पूर्णिमा अतुलकर, डॉ सपना अग्रवाल, भारती चौधरी, ओएस यादव, मोनिका साहू, दीपिका महतो, रिचर्ड सिंह, दीक्षा पटेल, प्रिया मालवीय, दुर्गेश यादव, उषा साकेत, ज्योति दीवान, कल्याणी मित्तल एवं अन्य शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।








