इटारसी। रविवार को गांधी मैदान में प्रारंभ अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बाहर खड़ी एक खिलाड़ी की बाइक अज्ञात ने चुरा ली है। संबंधित ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है।
गौरतलब है कि आज से गांधी मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारंभ हुई है। आयोजन समिति के साथ काम कर रहे युवा क्रिकेट खिलाड़ी की बाइक क्रमांक एमपी 05 एमएल 2070, पेशन प्रो ब्लेक रंग को अज्ञात ने मैदान के बाहर से चुरा लिया है।







