इटारसी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत नालंदा मॉडल स्कूल में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 22 से 24 जनवरी तक चलने वाले त्रि-दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन जेंडर समानता, महिला सुरक्षा और बाल विवाह निषेध जैसे विषयों पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
सांस्कृतिक प्रस्तुति और प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह रोकथाम और लैंगिक समानता पर आधारित नाटकों और नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
- पोस्टर मेकिंग: उर्वी बघेल प्रथम, रूही चौधरी द्वितीय, श्रावणी ठाकुर तृतीय।
- रंगोली: स्तुति ग्रुप प्रथम, तेजस ग्रुप द्वितीय, दृश्य ग्रुप तृतीय।
- व्यंजन: मोहन कारे प्रथम, कपिल परिहार द्वितीय, उत्कृष्ट मालवी तृतीय।
अतिथियों ने साझा किए विचार
मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार हीरू कुम्हरे ने कहा कि कानून के साथ सामाजिक जागरूकता जरूरी है। नपा सीएमओ श्रीमती रितु मेहरा ने बालिकाओं की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। प्रभारी परियोजना अधिकारी दीप्ति शुक्ला ने बताया कि विभाग का लक्ष्य हर बालिका तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। पार्षद नाजिया बेगम, मनीष ठाकुर और एसआई श्रद्धा राजपूत ने भी सुरक्षा हेल्पलाइन और महिला अधिकारों की जानकारी दी
बालिका संरक्षण की ली शपथ
विशेषज्ञों ने ‘वन स्टॉप सेंटर’ सखी और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में छात्रों को जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने बालिका अधिकारों के संरक्षण की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर अजय चौकसे, प्राचार्य भारती चौकसे सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।









