इटारसी। पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज इटारसी में एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत संस्था के नव प्रवेशित विद्यार्थियों द्वारा इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत एवं संस्था से महिला स्टाफ सदस्यों द्वारा विशेष रूप से पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया।
प्राचार्य आरके चोलकर के संरक्षण एवं विभागाध्यक्ष विद्यावती सूर्यवंशी के नेतृत्व में संस्था से पल्लवी नरवरे, अनीता वर्मा, इति महालहा, शिवांगी मालवी, हेमलता शुक्ला एवं नेहा केदारे, नैनी पटेल द्वारा यह कार्यक्रम विद्या वन में पर्यावरण संरक्षण के योजना के तहत किया जिसका उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना है बल्कि विद्यार्थियों को मातृत्व, प्रकृति एवं मानवीय मूल्यों से अवगत कराते हुए भावनात्मक संबंध को भी जागृत करना है, जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे एवं आने वाले विद्यार्थियों को हरित वातावरण प्रदान करना है। कार्यक्रम में सभी नव प्रवेशित विद्यार्थी एवं महिला स्टाफ सदस्यों ने उत्साह से भाग लेकर पौधों के नियमित संरक्षण की जिम्मेदारी ली।








