इटारसी। आज 1 सितंबर 2025 को पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरज गंज इटारसी में ‘हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम के तहत छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इस दौरान छात्राओं को विद्यालय को साफ, स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए प्रेरित किया गया।
शपथ समारोह का आयोजन प्राचार्य सतीश खालको और प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर लगभग 400 छात्राओं ने यह शपथ ली। कार्यक्रम में वरिष्ठ उच्च माध्यमिक शिक्षक महेश मालवीय, ओपी तिवारी, विनय सोनिया, बृजेश जाटव, पूरन रजत और श्रीमती कविता उपाध्याय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।









