इटारसी। नगर के उभरते युवा कवि गुस्ताख आनंद (आनंद कुमार चौरे) 26 जनवरी को दूरदर्शन पर कविता पाठ करते हुए नजर आएंगे। दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर विशेष प्रोग्राम काव्यांजलि में वे अपनी गजल, कविताओं के माध्यम से राष्ट्र के नाम युवा वोटरों, नागरिकों और वर्दी वालों को संदेश देंगे। कवि गुस्ताख आनंद वर्तमान में मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं।
‘हर रंग रूप के इस धरती पे झरने बहते हैं।
पावन सी इस माटी को हम भारत कहते हैं।।
पर देखो तुमने हालत अपनी कैसी कर ली है।
दिन विशेष पर ही सब जय-जय भारत कहते हैं।।’