---Advertisement---

काव्य संकलन लहरें पलकमती की … पुस्तक का विमोचन

By
On:
Follow Us

सोहागपुर/राजेश शुक्ला। मनुष्य पहली कविता अपनी मां से लोरी के रूप में सुनता है। झूल भैया झूल तेरी टोपी में फूल ……। बचपन में ही हमारा कविता से परिचय हो जाता है।
उक्त बात सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री घनश्याम सराठे ने रविवार को लहरें पलकमति की…काव्य संकलन के विमोचन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कहीं। रविवार को परशुराम भवन में नगर के कवियों की कविताओं का संकलन लहरें पलकमती की.. पुस्तक का विमोचन साहित्यकार नारायण श्रीवास्तव समीक्षक प्रो. माधव श्रीवास्तव करेली, सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री कवि घनश्याम सराठे एवं साहित्य परिषद के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र सहारिया की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर स्वागत भाषण पं. राजेंद्र सहरिया ने दिया। साहित्यकार नारायण श्रीवास्तव ने कहा काव्य संकलन लहरें पलक मती की को तैयार करने में विभिन्न लोगों का सहयोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मिला है। इसमें घनश्याम सराठे का समर्पण उल्लेखनीय है। कविता संग्रह की समीक्षा करने वाले प्रोफेसर माधव श्रीवास्तव ने कहा किसी पुस्तक की समीक्षा करना एक कठिन कार्य है जिसको मैंने ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास किया है सभी कवियों की रचनाएं उत्कृष्ट है। वैसे भी सोहागपुर का नाम साहित्य के क्षेत्र में पहले से ही चला आ रहा है।
पंडित भवानी प्रसाद मिश्र, माखनलाल चतुर्वेदी, हरिशंकर परसाई जैसे राष्ट्रीय कवि एवं साहित्यकार इस धरा से जुड़े हुए हैं। विमोचन कार्यक्रम में पुस्तक के प्रकाशन में विशेष सहयोग देने वाले सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री घनश्याम सराठे का साहित्य परिषद की ओर से अभिनंदन किया गया। कविता संग्रह में 38 स्थानीय कवियों की रचनाओं को शामिल किया है। जिसमें कालेज संचालक रहे कवि डॉ अरविंद सिंह चौहान, ठाकुर यशवंत सिंह, चंद्रभान सिंह चंदेल, चंद्र भूषण सिंह, वरिष्ठ गीतकार शरद व्यास, मथुराप्रसाद जोशी, दयाशंकर शर्मा, जगदीश नामदेव, चंदनसिंह किरार, राजेश शुक्ला, प्रबुद्ध दुबे, अमित बिल्लोरे, सौरभ सोनी, जीवन दुबे, शैलेंद्र शर्मा, संजय दीक्षित, रवि नागेश, अभिषेक सिंह चौहान, प्रज्ञा जायसवाल, कौशिकी दुबे, सृष्टि दुबे सहित श्वेतल दुबे सहित अन्य कवियों की रचनाएं शामिल हैं।कार्यक्रम का संचालन अमित बिल्लौरे ने किया तथा आभार राजेश शुक्ला ने माना।
कार्यक्रम में श्रोताओं के रूप में सीएमओ बाबई जीएस राजपूत, डॉ. सोमेश सिटोके, मंजूलता सराठे भोपाल, उप प्राचार्य रामकिशोर दुबे, अरविंद तिवारी, डॉ. संजीव शुक्ला, धनराज तिवारी, आनंद दुबे, प्रभुदयाल दीवान, अमित परसाई, भरत व्यास, शरद चौरसिया, अनिल रघुवंशी, रतन उमरे, राजेश दुबे, शिवकुमार दीवान, ज्ञानी सुरजीत सिंह, चुन्नीलाल मुदगल, राजेंद्र पालीवाल, संजय दुबे, किशोर कड़ोले, गजेन्द्र सिंह ठाकुर, पद्मकांत सहारिया, सुभाष पटेल, श्यामलाल मीणा, गन्नू कसेरा आदि उपस्थित थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.