इटारसी। ‘नाविक काव्य परिषद’ (‘Navik Poetry Parishad’ ) ने कवि देवांश बैरागी द्वारा बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी (Barkatullah University),भोपाल (Bhopal) में) एमए हिंदी साहित्य (MA Hindi Literature) में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर देवांश बैरागी के सम्मान में काव्य गोष्ठी आयोजित की। देवांश को शॉल, श्रीफल व उपहार देकर सम्मानित किया।
इस गोष्ठी में सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार बीके पटेल, विश्व पटल पर छाए हास्य कवि राजेन्द्र मालवीय आलसी, उपन्यासकार विनोद कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रकांत अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहे।
सर्वप्रथम मां शारदे की उपासना के उपरांत काव्य गोष्ठी प्रारंभ हुई। युवा कवि हिमांशु सिंह हार्दिक ने सरस्वती वंदना की। उपस्थित कवि व शायरों ने अपने अपने मिज़ाज और काव्य के इंद्रधनुषी रंगों से समा बांधा।
नाविक काव्य परिषद के संस्थापक रामकिशोर नाविक, ममता बाजपेयी, हिमांशु शर्मा, आलोक शुक्ला अनूप, हिमांशु सिंह हार्दिक, सुनील भिलाला, नीरज चौधरी, पुरुषोत्तम गौर, मिलिंद रोधे, तरुण तिवारी तरु, मदन बड़कुर तन्हाई, नर्मदा प्रसाद हरियाले, मनोज परसाई, सुनील जनोरिया, अभिषेक सोनी और विनय चौरे उपस्थित रहे। उपस्थित कलमकारों के प्रति रामकिशोर नाविक ने आभार व्यक्त किया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
प्रावीण्य सूची में आने पर कवि के सम्मान में काव्य गोष्ठी आयोजित


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com