इटारसी। नर्मदापुरम जिले में पिछले 24 घंटों में कई आपराधिक घटना, दुर्घटना, मारपीट और अवैध शराब के मामले आए हैं।सोहागपुर के ग्राम महुआ के पास एक सड़क हादसे में वरुण हरि और उनके भाई जितेंद्र को चोटें आईं। आरोपी कार चालक विवेक गुर्जर ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर उन्हें टक्कर मारी।
ग्राम प्रेमतला में दीपेश चौरे और कृष्ण कुमार चौरे ने मांगीलाल पाल के साथ मारपीट कर उसे चोट पहुंचाई। इसके अलावा, एक गंभीर घटना में, छोटू केवट और जगदीश केवट पर आरोप है कि उन्होंने देवा पिता मल्लू की चार भेड़ और एक बकरे को पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर मार डाला, जिससे करीब 50,000 रुपये का नुकसान हुआ।








