इटारसी। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और नियम उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। यातायात प्रभारी विनय अडलक के निर्देशन में टीम ने सोमवार को थाना परिसर के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई।
नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए 19 चालान बनाए गए, जिनसे 5,300 का जुर्माना वसूला गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी। थाने से मिली जानकारी के अनुसार बिना हेलमेट 15 चालान और नंबर प्लेट विधिवत ना होने का1 चालान काटा गए खतरनाक तरीके से वहां खड़ा करने का3 चालान काटे गए विभाग ने लोगों से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके।









