इटारसी। शहर में अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीती रात इटारसी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की।
पीपल मोहल्ला में मंडीदीप का आरोपी पकड़ाया
पहली कार्रवाई रात करीब 9:35 बजे पीपल मोहल्ला क्षेत्र में की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मदनलाल बुंदेला 42 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 19, रायसेन, मंडीदीप को दबोचा। आरोपी के कब्जे से 35 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 2,800 आंकी है।
गैराज लाइन में स्थानीय युवक गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई रात 10:27 बजे गैराज लाइन इलाके में हुई। यहां पुलिस ने ग्राम धोखेड़ा इटारसी निवासी अजय विश्वकर्मा 28 वर्ष को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 32 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा मिली, जिसकी कीमत करीब 2,240 है। इन दोनों कार्यवाहियों में आरक्षक रघुवीर और आरक्षक चंदन सिंह की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








