इटारसी। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इटारसी पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई की है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए हनुमान मंदिर के पास पोर्टर खोली क्षेत्र में दबिश दी, जहां दो अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक रूप से जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा गया।
थाना इटारसी की टीम ने पहली दबिश दोपहर करीब 2:44 बजे दी। यहां पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए दो व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू (50 वर्ष, निवासी नाला मोहल्ला और रशीद 32 वर्ष, निवासी पुरानी इटारसी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी जब्त कर अपराध दर्ज किया है।
ठीक उसी समय दोपहर 2:40 बजे पुलिस की एक अन्य टीम ने पोर्टर खोली के दूसरे हिस्से में छापेमारी की। यहां युसूफ 34 वर्ष, निवासी नाला मोहल्ला और विष्णु प्रसाद 45 वर्ष, निवासी एफसीआई क्षेत्र को हार-जीत का दांव लगाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से भी ताश के पत्ते बरामद किए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।







