इटारसी। शहर के सिटी थाने के सामने मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने करीब एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 3600 रुपये का नगद जुर्माना वसूला।
कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालक हेलमेट और जरूरी दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
चेकिंग शुरू होते ही सिफारिशों का दौर भी चला, लेकिन पुलिस ने नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती जारी रखी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यह अभियान आगे भी सतत जारी रहेगा।









