---Advertisement---

पुलिस ने झांसी से दबोचा साइबर ठग को, आईफोन-16 और सवा लाख नगद बरामद

By
On:
Follow Us
  • बैंक खाते से उड़ाए थे 2.84 लाख रुपये, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यूपी में दी दबिश

इटारसी। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इटारसी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बैंक खाते से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये पार करने वाले एक अंतर्राज्यीय शातिर ठग को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने ठगी की राशि से खरीदा गया कीमती आईफोन और सवा लाख रुपये नगद बरामद किए हैं।

क्या था मामला?

पुलिस के अनुसार, फरियादी नरेंद्र सिंह, निवासी मालवीयगंज इटारसी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके एसबीआई बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 2,84,000 रुपये निकाल लिए हैं। यह राशि 21 नवंबर से 26 नवंबर 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में ट्रांसफर की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना इटारसी में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई थी।

साइबर सेल की मदद से झांसी में घेराबंदी

थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने साइबर सेल नर्मदापुरम की मदद से तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच में आरोपी की लोकेशन झांसी उत्तर प्रदेश में पाई गई। तत्काल एक विशेष टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई, जिसने घेराबंदी कर आरोपी तुषार अहिरवार 23 वर्ष, निवासी टाल मोहल्ला, झांसी को धर दबोचा।

सवा दो लाख का मशरूका जब्त

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कुल 2,05,000 रुपये का माल बरामद किया है, जिसमें नगद राशि 1,20,000 रुपय, एक ब्रांड न्यू आईफोन-16, कीमत लगभग 65,000 रुपये और एक मोटो जी 96 मोबाइल। इस अंधे कत्ल और ठगी के खुलासे में निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार यादव, आरक्षक धर्मेंन्द्र सिंह राजावत, आरक्षक बसंत और साइबर सेल के आरक्षक संदीप यदुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ कर रही है कि उसने इस तरह की और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। इटारसी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी साझा न करें। यदि आपके साथ कोई साइबर धोखाधड़ी होती है, तो तत्काल 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में सूचना दें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.