होशंगाबाद। नगर पालिका कार्यालय (Municipal Office ) में शहरी तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया (Tehsildar Shailendra Badonia ) ने आगामी आदेश तक सीएमओ का पदभार ग्रहण किया है। यहां पदस्थ सीएमओ माधुरी शर्मा (CMO Madhuri Sharma ) का तबादला चंदेरी जिला अशोकनगर होने से यह पद रिक्त था।
इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री आरसी शुक्ला (Executive Engineer RC Shukla ), कार्यालय अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन (Office Superintendent Dr. Prashant Jain ) ने पदभार ग्रहण कराया। तहसीलदार एवं नपा सीएमओ शैलेंद्र बड़ोनिया (NAPA CMO Shailendra Badonia ) ने पहला आदेश मां नर्मदा के सेठानी घाट पर पॉलिथीन प्रतिबंध (polythene ban) लगाकर जारी किया। कल से सेठानी घाट पर पॉलिथीन के उपयोग को लेकर वैधानिक करवाही भी की जायेगी। नगर पालिका का अमला ड्यूटी पर मुस्तैद रहेगा।









