इटारसी। रामनगर न्यूयार्ड क्षेत्र के शशि कुमार खाड़े की पुत्री डॉ पूनम देशमुख (Dr. Poonam Deshmukh) सहायक प्राध्यापक (फिजिक्स) वर्तमान में गवर्नमेंट कॉलेज शाहपुर में कार्यरत हैं। उनको बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त हो गई है।
डॉ विलास शेल्के (Dr. Vilas Shelkey)(एक्स-सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर) के मार्गदर्शन में “Chalcogenide and Dichalcogenide Nanomaterials for Thermoelectric Application” विषय पर उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और पति हिमांशु देशमुख (Himanshu Deshmukh) एवं सभी परिवारजनों को दिया।
पूनम खाड़े को डॉक्टरेट की उपाधि


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







