---Advertisement---

सूरजगंज चौराहे का गड्ढा, सभापति ने सीएमओ को दी नसीहत, कहा, हादसे का इंतजार न करें

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक केंद्र सूरजगंज चौराहे पर सड़क के बीचों-बीच बना एक बड़ा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद के सभापति राकेश जाधव ने नगर पालिका प्रशासन और विशेष रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋतु मेहरा की कार्यप्रणाली पर नाराजी व्यक्त की है।

15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

सभापति राकेश जाधव ने बताया कि उन्होंने इस खतरनाक गड्ढे की मरम्मत के संबंध में सीएमओ ऋतु मेहरा को 25 फरवरी को ही लिखित और मौखिक रूप से अवगत करा दिया था। अत्यंत व्यस्त मार्ग होने के बावजूद नपा प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सभापति ने आरोप लगाया कि करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी गड्ढे को भरने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है, जो सीधे तौर पर लापरवाही को दर्शाता है।

जाधव ने चिंता जताते हुए कहा कि सूरजगंज चौराहा शहर का दिल है, जहां चौबीसों घंटे दोपहिया, चारपहिया वाहनों और पैदल राहगीरों का भारी दबाव रहता है। सड़क पर बना यह गड्ढा किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। खासकर रात के समय दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह ब्लैक स्पॉट जैसा है।

सभापति ने कड़े शब्दों में कहा कि नगर पालिका प्रशासन किसी जनहानि या बड़ी दुर्घटना का इंतजार न करें और तत्काल सड़क की मरम्मत कराएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते गड्ढा नहीं भरा गया और कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.