इटारसी। शहर के ट्रैक्टर स्कीम उपकेंद्र से संचालित 11 केवी कोर्ट फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सोमवार 23 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।बिजली कटौती से मुख्य रूप से कोर्ट परिसर एवं आसपास के कार्यालय, कैलाश विहार कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी, दीवान कॉलोनी और तवा कॉलोनी प्रभावित रहेंगे।
विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। साथ ही सूचित किया है कि घरेलू बिजली संबंधी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क करें। कार्य पूर्ण होते ही सप्लाई पुनः बहाल कर दी जाएगी।









