इटारसी। शहर के बूढ़ी माता उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार, 2 फरवरी को विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा उपकेंद्र में नया वीसीबी स्थापित करने और उसे सर्किट में लेने के लिए यह मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है।
समय और प्रभावित क्षेत्र
- सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक : मालवीय गंज, गांधीनगर और नाला मोहल्ला फीडर से जुड़े क्षेत्र।
- सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक : टेलीफोन एक्सचेंज, बोरतलाई और सोनासावरी फीडर से संबंधित समस्त क्षेत्र।
विद्युत विभाग के अनुसार कार्य की आवश्यकता को देखते हुए समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।









