प्रधानमंत्री योजनायें (Pradhanmantri Yojna) 2021
भारत सरकार प्रधानमंत्री योजना के तहत विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को देश के सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचा रही है. वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के के बाद माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में बहुत सी योजनाओं को प्रारंभ किया है. आज हम इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवश्यक दस्तावेज, लाभ, महत्वपूर्ण तिथियां, पंजीकरण प्रक्रिया, उपयोगकर्ता दिशानिर्देश और आधिकारिक वेबसाइट प्रदान करेंगे. प्रधानमंत्री योजनायें (Pradhanmantri Yojna) के तहत भिन्न भिन्न प्रकार के मंत्रालय द्वारा विभिन्न प्रकार कल्याणकारी कार्यक्रम महिला कल्याण, युवा कल्याण, कृषि कल्याण में चलाए जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी योजना सूची
माननीय प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनायें आरम्भ की गयी है. प्रधानमंत्री योजनायें (Pradhanmantri Yojna) को चलाने का महत्वपूर्ण उद्देश्य देश के विभिन्न वर्गो को सशक्त बनाना,आत्मनिर्भर बनाना तथा देश के विभिन्न वगों को प्रधानमंत्री योजना के लाभों को प्रदान करना है. आज हम इस आर्टिकल में आपको देश मे मोदी योजना के अन्तर्गत चल रही सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी प्रदान करने जा रहे है.
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में समय-समय पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का आरंभ करते आए हैं. वर्ष 2014 वर्ष 2019 मोदी सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की अनेकों प्रधानमंत्री योजनायें (Pradhanmantri Yojna) निम्न वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग तथा मध्यम वर्गीय व्यक्तियों की जरूरतों, आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर आरंभ की गई है.
प्रधानमंत्री योजनायें (Pradhanmantri Yojna) 2021 List
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (Pradhanmantri Gareeb Kalyan Ann Yojna)
- प्रधानमंत्री हेल्थ आईडी कार्ड (Pradhanmantri Health ID Card)
- स्वामित्व योजना (Swamitv Yojna)
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना (Ayushmaan Sahkar Yojna)
- प्रधानमंत्री कुसुम योजना (Pradhanmantri Kusum Yojna)
- स्वनिधि योजना (Swanidhi Yojna)
- अन्त्योदय अन्न योजना (Antyoday Ann Yojna)
- नेशनल एजुकेशन पालिसी योजना (National Education Policy Scheme)
- प्रधानमंत्री रोजगार योजना (Pradhanmantri Rojgar Yojna)
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradanmantri Fasal Bima Yojna)
- आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना (Atmanirbhar Bharat Yojna)
- रोजगार प्रोत्साहन योजना (Rojgar Protsahan Yojna)
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (Pradhanmantri Koushal Vikas Yojna)
- किसान सम्मान निधि योजना (Kisan Samman Nidhi Yojna)
- प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhanmantri Vaya Vandana Yojna)
- प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना (Pradhan Mantri Karm Yogi Maan Dhan Yojna)
- सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
- प्रधानमंत्री रोज़गार योजना
- उज्ज्वला योजना
- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
- जीवन ज्योति बीमा योजना
- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
- प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (Ayushmaan Bharat Yojna)
- गर्भावस्था सहायता योजना
- पीएम कृषि सिंचाई योजना
- प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
- अटल पेंशन योजना
- प्रधानमंत्री प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना
- प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना
- ऑपरेशन ग्रीन योजना
- मत्स्य संपदा योजना (Matsya Sampada Yojna)
प्रधानमंत्री योजनाओं का उद्देश्य
इन सभी कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य देश को विकसित बनाना है, देश के आर्थिक अर्थव्यवस्था को सुधारना है, नागरिकों को अच्छी सुविधाएं आत्मनिर्भर जीवन यापन के बेहतर विकल्प, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, अच्छा रोजगार, बेहतर वातावरण इत्यादि उपलब्ध कराना है. इन्हीं सभी उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए मान्य प्रधानमंत्री द्वारा समय-समय पर अनुसार प्रधानमंत्री योजनायें (Pradhanmantri Yojna) योजनाओं को लागू किया जाता है और हम आगे भी यही आशा रखेंगे कि सरकार इसी प्रकार की बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं देश में लागू करेगी.
आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना (Atmanirbhar Bharat Yojna)
12 नवंबर 2020 को हमारे देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का आरंभ किया गया है. इस विकास योजना को कोविड-19 काल से उभर रहे भारत में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए आरंभ किया गया है. आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा उन सभी प्रतिष्ठानों को सब्सिडी प्रदान की जाएगी जो नई भर्तियां करेंगे. इस योजना का महत्वपूर्ण उद्देश्य नए रोजगार को प्रोत्साहन देना है. आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के माध्यम से देश में रोजगार बढ़ेंगे. इस योजना के माध्यम से कोरॉना काल के चलते जिन लोगों का रोजगार गया था उन्हें रोजगार प्राप्त करने में आसानी होगी.
ऑपरेशन ग्रीन योजना (Operation Green Yojna)
भारत सरकार द्वारा कोरोना काल के चलते ऑपरेशन ग्रीन योजना के दायरे को बढ़ाया गया है. आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा ऑपरेशन ग्रीन योजना को संचालित किया जा रहा है. इस योजना के अंतर्गत फल और सब्जियों का उचित मूल्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा. अब ऑपरेशन ग्रीन योजना के अंतर्गत आलू, प्याज, टमाटर के साथ फल और सब्जियों को भी शामिल किया गया है. इस योजना के अंतर्गत उधानिकी की खेती करने वाले किसानों को नुकसान से बचाने का उद्देश्य निर्धारित किया गया है.
मत्स्य संपदा योजना (Matsya Sampada Yojna)
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं सरकार द्वारा सन 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मत्स्य संपदा योजना (Matsya Sampada Yojna) का आरंभ किया है. मत्स्य संपदा योजना (Matsya Sampada Yojna) का उद्देश्य सरकार द्वारा मत्स्य पालन क्षेत्र का निर्यात बढ़ाना है. इस योजना के माध्यम से मत्स्य पालन तथा डेरी से जुड़े किसानों की आय को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा. इस योजना के अंतर्गत समुद्र तथा तालाब की मछली पालन पर भी जोर दिया जाएगा.
विवाद से विश्वास योजना (Vivad se Vishwas Yojna)
विवाद से विश्वास योजना का आरंभ सरकार द्वारा विभिन्न कर मामलों का समाधान करने के लिए किया गया है. इस योजना के अंतर्गत आयकर विभाग और करदाताओं द्वारा सभी अपीलों को वापस लिया जाएगा. विवाद से विश्वास योजना खासतौर से उन लोगों के लिए है जिनके खिलाफ आयकर विभाग द्वारा किसी उच्च मंच पर अपील की गई है. विवाद से विश्वास योजना के माध्यम से अब तक 45855 मामलों का समाधान कर दिया गया है. जिसके अंतर्गत 72,780 करोड रुपए कर की राशि सरकार द्वारा हासिल की गई है.
पीएम वाणी योजना (PM Waani Yojna)
पीएम वाणी योजना (PM Waani Yojna) को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 9 दिसंबर 2020 को आरंभ किया गया है. इस योजना के अंतर्गत सभी सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी. पीएम वाणी योजना (PM Waani Yojna) के माध्यम से देश में वाईफाई क्रांति आएगी. जिससे कि व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी होगी. पीएम वाणी योजना (PM Waani Yojna) के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए संपूर्ण देश में सार्वजनिक डाटा केंद्र खोले जाएंगे. जिसके माध्यम से वाई फाई सुविधा देश के सभी नागरिकों को प्रदान की जाएगी.
उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना (Production Linked Incentive)
उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना (Production Linked Incentive) का आरंभ 11 नवंबर 2020 को किया गया था. इस योजना के अंतर्गत घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा. उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना (Production Linked Incentive) में दवाएं, ऑटोकॉम्पोनेंट्स, ऑटोमोबाइल सहित 10 अन्य प्रमुख क्षेत्र शामिल किए गए हैं. उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना (Production Linked Incentive) के माध्यम से विनिर्माण की बढ़ोतरी होगी तथा देश में आयात पर निर्भरता कम होगी. इस योजना के माध्यम से निर्यात में भी बढ़ोतरी होगी.
प्रधानमंत्री कुसुम योजना (Pradhanmantri Kusum Yojna)
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे. इस योजना को सरकार ने 2022 तक बढ़ा दिया है जिसके अंतर्गत 30.8 गीगावॉट की क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. योजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा 34,035 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है. प्रधानमंत्री कुसुम योजना (Pradhanmantri Kusum Yojna) के माध्यम से सौर पंप के अलावा ग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा और अन्य निजीकरण बिजली तंत्र भी किसानों को प्रदान किए जाएंगे. जिससे कि किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी.
आयुष्मान सहकार योजना (Ayushmaan Sahkar Yojna)
आयुष्मान सहकारी योजना के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में हॉस्पिटल, हेल्थ केयर फॉर एजुकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना, आधुनिकीकरण, विस्तार, मरम्मत, रिनोवेशन करवाया जाएगा. इस योजना के अंतर्गत सहकारी समितियों को 10 हजार करोड़ का लोन बांटा जाएगा. जिससे कि सेहकरी समितियां स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित करेंगी. आयुष्मान सहकारी योजना के माध्यम से सरकारी चिकित्सा का क्षेत्र मजबूत होगा तथा इस योजना के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने के लिए भी अनुमति प्रदान की जाएगी.
स्वामित्व योजना (Swamitva Yojna)
स्वामित्व योजना (Swamitva Yojna) का महत्वपूर्ण उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के घरों के मालिकों को संपत्ति कार्ड प्रदान करना है. इस योजना के माध्यम से अब सभी ग्रामीण क्षेत्रों के घरों के मालिकों के पास उनके संपत्ति के दस्तावेज होंगे. इस योजना को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आरंभ किया गया है. इस योजना के अंतर्गत लगभग 6.62 लाख गांव कवर किए जाएंगे. अब स्वामित्व योजना (Swamitva Yojna) के माध्यम से सभी ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों ने संपत्ति का डिजिटल ब्यौरा होगा. जिससे कि विवादों में भी कमी आएगी. योजना के अंतर्गत गांव की जमीन की आबादी का रिकॉर्ड राजस्व विभाग द्वारा एकत्रित किया जाएगा.
प्रधानमंत्री हेल्थ आईडी कार्ड (Pradhanmantri Health ID Card)
इस योजना को आरंभ करने की घोषणा हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर की गई थी. इस योजना के अंतर्गत मरीज का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड दर्ज होगा. यह आधार कार्ड की तरह काम करेगा. इस कार्ड के माध्यम से अब मरीजों को अपना भौतिक रिकॉर्ड संभाल कर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मरीज का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड इस हेल्थ आईडी कार्ड में स्टोर होगा. इस कार्ड को सरकार ने नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत आरंभ किया है.
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (Pradhanmantri Gareeb Kalyan Ann Yojna)
गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत देश के 80 करोड़ गरीब नागरिकों को 5 किलो गेहूं या चावल मुफ्त में प्रदान किया जाएगा. इस बात की घोषणा हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जी के द्वारा की गई थी. यह निर्णय कोरोनावायरस लॉकडाउन को देखते हुए लिया गया था. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (Pradhanmantri Gareeb Kalyan Ann Yojna) के माध्यम से देश के गरीब नागरिकों को राशन प्रदान किया गया है. इस योजना को सरकार ने नवंबर 2020 तक बढ़ा दिया था. इस योजना के माध्यम से देश के 80 करोड़ गरीब नागरिकों को हर महीने 5 किलो गेहूं या चावल बिल्कुल मुफ्त प्रदान किए गए हैं.
प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhanmantri Awas Yojna) ग्रामीण तथा शहरी
इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के सभी निम्न वर्गों, पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा मध्यम वर्ग के लोगों को जिनके पास कच्चे मकान है या उनके पास स्वयं का मकान नहीं है उनको स्वयं का पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है तथा वर्ष 2022 तक सभी लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत सम्मिलित करना है. यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के नाम से जानी जाती है तथा शहरी क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhanmantri Awas Yojna) शहरी के नाम से जानी जाती है इस योजना की पूरी जानकारी के लिए आप अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं
आयुष्मान भारत योजना (Ayushmaan Bharat Yojna)
इस योजना के अंतर्गत देश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना चाहती है तथा योजना के कार्य के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएं जा रहे हैं. प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (Ayushmaan Bharat Yojna) के अंतर्गत केंद्र सरकार प्रत्येक लाभार्थी परिवार को 500000 तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराती है तथा उनको इस लायक बनाती है कि वह अस्पतालों में गंभीर बीमारियों का इलाज नि:शुल्क करा सके. इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी सरकारी अस्पतालों को शामिल किया गया है एवं 1350 सूचीबद्ध बीमारियों का इलाज सुविधा उपलब्ध कराई जाती है योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना (Pradhanmantri Atal Pension Yojna)
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाएं उपलब्ध कराती है. योजना के अंतर्गत आवेदन कर कोई भी लाभार्थी अपना भविष्य सुरक्षित कर सकता है तथा 60 वर्ष की आयु के के बाद मासिक तौर पर पेंशन प्राप्त कर सकता है. यह योजना लाभार्थियों को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाती है एवं उनके भविष्य को सुरक्षित करती है यह एक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना है तथा इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
मातृत्व वंदना योजना (Matrutva Vandana Yojna)
योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में रु 6000 प्रदान करती है प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना 2019 के अंतर्गत पहली बार गर्भधारण करने वाली तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओ यह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. योजना के बारे में अधिक जानकारी जैसे पंजीकरण प्रक्रिया आवेदन फॉर्म तथा पात्रा जाने के लिए यहां क्लिक करें.
नेशनल एजुकेशन पालिसी योजना (National Education Policy Scheme)
केंद्र सरकार ने नेशनल एजुकेशन पालिसी को आरम्भ किया है इस योजना के अंतर्गत स्कूलों तथा कॉलेजों में होने वाली शिक्षा की नीति तैयार की जाती है. नेशनल एजुकेशन पालिसी के अंतर्गत 2030 तक स्कूली शिक्षा में 100% जी ई आर के साथ पूर्व विद्यालय से माध्यमिक विद्यालय तक शिक्षा का सार्वभौमीकरण किया जाएगा. अंतर्गत सरकार ने एजुकेशन पॉलिसी में काफी सारे महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं पहले 10+2 का पैटर्न फॉलो किया जाता था परंतु अब नई शिक्षा नीति के अंतर्गत 5+3+3+4 का पैटर्न फॉलो किया जाएगा. जिसमें 12 साल की स्कूली शिक्षा होगी और 3 साल की प्री स्कूली शिक्षा होगी. National Education Policy 2021 का महत्वपूर्ण उद्देश्य भारत में प्रदान की जाने वाली शिक्षा को वैश्विक स्तर पर लाना है. इस योजना के ज़रिये शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा और बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे.
अंत्योदय अन्न योजना (Antyodaya Ann Yojna)
इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा देश के गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए की गयी है. इस योजना के अंतर्गत अंत्योदय राशन कार्ड धारको को सरकार द्वारा प्रतिमाह 35 किलो राशन प्रदान किया जायेगा. केंद्र सरकार ने इस योजना के अंतर्गत एक और फैसला लिया है कि देश के गरीब परिवारों के साथ साथ दिव्यांगों को भी इस योजना के अंतर्गत हर महीने 35 किलो अनाज गेहूं 2 रुपये प्रति किलोग्राम और धान 3 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाबप्रति परिवार को दिया जायेगा. अन्त्योदय अन्न योजना महत्वपूर्ण रूप से गरीबों के लिए आरक्षित है, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवार को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएंगा. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी का कहना है कि अंत्योदय अन्न योजना (Antyodaya Ann Yojna) राशन कार्ड और प्राथमिकता वाले परिवार कि राशन कार्ड के अंतर्गत कौन लाभार्थी होंगे इसकी जवाबदेही राज्य सरकार पर है.
स्वनिधि योजना (Swanidhi Yojna)
इस स्वनिधि योजना (Swanidhi Yojna) के अंतर्गत देश के छोटे सड़क विक्रेताओं को; अपना खुद का काम आरम्भ करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 10000 रूपये तक का लोन उपलब्ध कराया जायेगा.
सरकार द्वारा दिया गया यह ऋण रेहड़ी पटरी वाले एक साल के भीतर किस्त में लौटना होगा. स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में वेंडर, हॉकर, ठेले वाले, रेहड़ी वाले, ठेली फलवाले आदि सहित 50 लाख से अधिक लोगों को योजना से लाभ प्रदान किया जायेगा. देश के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो वह योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhanmantri Fasal Bima Yojna) @pmfby.gov.in
इस योजना के तहत देश के किसानों की फसलों को सूखा और बाढ़ आने पर होने वाले नुकसान का बीमा केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जायेगा. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhanmantri Fasal Bima Yojna) में प्राकृतिक आपदाओं के कारण बर्बाद हुई फसलों का बीमा किसानों को उनके सीधा बैंक अकाउंट में पंहुचा दिया जायेगा. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhanmantri Fasal Bima Yojna) के अंतर्गत देश के किसानों 2 लाख रूपये तक का फसल बीमा प्रदना किया जायेगा. देश के जो इच्छुक किसान इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है तो वह योजना की ऑफिसियल वेबसाइट (https://pmfby.gov.in/) पर जाना होगा.
फ्री सिलाई मशीन योजना (Free Sewing Machine Scheme)
इस योजना के अंतर्गत देश की गरीब और श्रमिक महिलाओ को केंद्र सरकार की तरफ से मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी. जिससे देश की महिलाये घर बैठे खुद का रोजगार शुरू कर सकती है. फ्री सिलाई मशीन योजना (Free Sewing Machine Scheme) के तहत देश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रो की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओ और श्रमिक महिलाओ को दिया जायेगा. भारत सरकार की तरफ से हर राज्य में 50000 से अधिक महिलाओ को निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी. इस योजना के अंतर्गत केवल 20 से 40 वर्ष की आयु की (20 to 40 year old women can apply) ही महिलाये आवेदन कर सकती है. इस योजना का महत्वपूर्ण उद्देश्य देश की महिलाओ को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhanmantri Kisan Samman Yojna)
इस योजना को देश के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आरम्भ की गयी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhanmantri Kisan Samman Yojna) के तहत देश के 2 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि वाले छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6000 हज़ार रूपये सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. दी जाने वाले वाली सालाना 6000 रूपये की धनराशि तीन किश्तों में किसानों को दी जाएगी. यह धनराशि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर मोड के माध्यम से 2000 रूपये की तीन किश्तों में लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी. अब देश के सभी किसान जिनके पास 1 हेक्टेयर 2 हेक्टेयर 3 हेक्टेयर 4 हेक्टेयर 5 हेक्टेयर इत्यादि कितनी भी खेती की जमीन है वह बीच इस योजना के तहत आवेदन कर सकते है.
फ्री सोलर पैनल योजना (Free Solar Panel Yojna)
भारत सरकार द्वारा इस योजना के ज़रिये देश के किसानों के खेतो की सिचाई के लिए सोलर पैनल से चलने वाले सिचाई पम्प उपलब्ध कराये जायेगे. इस योजना के तहत किसानों को खेती करने में आसानी होगी और उनकी आय में भी वृद्धि होगी. इन सोलर पैनल की सहायता से किसान खेत में लगे सोलर प्लांट से उत्पन्न बिजली को विभिन्न बिजली कंपनियों को बेच कर अतिरिक्त आय के रूप में रु 6000 तक पा सकेंगे. फ्री सोलर पैनल योजना (Free Solar Panel Yojna) को कुसुम योजना के नाम से भी जाना जाता है. किसान सोलर सिंचाई पंप स्थापित करके पेट्रोलियम ईंधन की लागत को समाप्त कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री रोजगार योजना (Pradhanmantri Rojgar Yojana)
प्रधानमंत्री रोजगार योजना के ज़रिये सरकार देश के बेरोजगार युवाओ को खुद का रोजगार शुरू करने का अवसर प्रदान कर रहे है. इस योजना के अंतर्गत देश के बेरोज़गार युवाओ को कम ब्याज दर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए केंद्र सरकार विभिन्न बेंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराती है.इस योजना के तहत जो लाभार्थी खुद का रोजगार, व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो वह इस योजना के तहत आवेदन कर सकते है इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी द्वारा आरम्भ किये जाने वाले रोजगार की कुल लागत 2 लाख रूपये तक होनी चाहिए और लाभार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए. प्रधानमंत्री रोजगार योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़ की जानकारी प्राप्त करने के लिए https://www.kviconline.gov.in पर विजिट करें.
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
Pradhanmantri Kisaan Maan Dhan Yojna के अंतर्गत देश के छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में जीवन व्यतीत करने के लिए सरकार की तरफ से पेंशन प्रदान की जाएगी. इस योजना के अंतर्गत देश के किसानों को 60 वर्ष की आयु के बाद बुढ़ापे में बेहतर से जीवन यापन करने के लिए सरकार द्वारा प्रतिमाह 3000 रूपये की पेंशन धनराशि प्रदान की जाएगी. इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों द्वारा 50 % प्रीमियम का अनुदान किया जायेगा और बाकि 50% प्रीमियम का अनुदान सरकार द्वारा किया जायेगा. देश के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है तो वह ऑनलाइन ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है तथा ऑफलाइन जनसेवा केंद्र आदि दोनों तरीके से आवेदन कर सकते है.









