– कोविड टीकाकरण महाअभियान 7 सितंबर को
– 38350 हजार टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित
– 07 लाख 60 हजार 446 को प्रिकॉशन डोज शेष
नर्मदापुरम। टीकाकरण महाअभियान 07 सितंबर 2022 को जिले में 243 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। अभियान के अंतर्गत लगभग 38350 हजार हितग्राहियों को प्रिकॉशन डोज लगाने का लक्ष्य है। इस विशेष टीकाकरण अभियान के लिए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस कार्य को पूरी मुस्तैदी के साथ किया जाना है, ताकि कोविड सुरक्षा यानी सभी का सुरक्षा कवच हो। कलेक्टर ने कहा कि इस महाअभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए समस्त ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर शहरी टीकाकरण अधिकारियों को सूक्ष्म कार्ययोजना बनाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने जिले नागरिकों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों ने अब तक प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाया है वे टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचकर टीकाकरण अवश्य कराएं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश दहलवार ने बताया कि जिले में 07 लाख 60 हजार 446 व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज लगाया जाना शेष है। जिले के शहर नर्मदापुरम के 21 सत्रों में 4850, डोलरिया के 19 सत्रों में 1900, इटारसी के 28 सत्रों में 3100, सुखतवा के 31 सत्रों में 3250, बनखेड़ी के 21 सत्रों में 3600, पिपरिया के 23 सत्रों में 5600, सोहागपुर के 31 सत्रों में 5750 तथा सिवनीमालवा ब्लॉक के 31 टीकाकरण सत्रों में 5750 व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में करीब 7 लाख 60 हजार 446 व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज लगाया जाना बाकी है। जिला मीडिया प्रभारी सुनील साहू ने बताया कि नर्मदापुरम नगर में 82223, डोलरिया ब्लॉक में 59678, माखननगर ब्लाक में 85854 इटारसी नगर में 77125, सुखतवा ब्लॉक में 54812, बनखेड़ी ब्लॉक में 84904, पिपरिया ब्लॉक में 107310, पचमढ़ी में 6449, सोहागपुर में 80838 एवं सिवनी मालवा ब्लॉक में 101213 इस प्रकार कॉल 760446 व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज लगाया जाना शेष है जिसे पूरा करने के लिए विशेष टीकाकरण महा अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
जिले में 7 सितंबर को लगेंगे कोविड के प्रिकॉशन डोज


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com